{"_id":"5ded52188ebc3e1bf52d065e","slug":"health-bareilly-news-bly3872698110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में चिह्नित होने लगीं फर्जी आशाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में चिह्नित होने लगीं फर्जी आशाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमएस ने की चेकिंग, एक महिला मिली संदिग्ध, पूछताछ के बाद छोड़ा
विज्ञापन
बरेली। इलाज के लिए महिला अस्पताल पहुुंच रही मरीजों को निजी अस्पताल का रास्ता दिखाने वाली ‘फर्जी’ आशाओं की अब खैर नहीं। सीएमएस ने स्टाफ को ऐसी महिलाओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिलाओं को गुमराह करते पकड़े जाने पर उन पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
शनिवार को महिला अस्पताल में इलाज को आई मरीज को निजी अस्पताल भेजने का प्रकरण संज्ञान में आने के बाद रविवार को अस्पताल में खासी निगरानी की गई। सीएमएस डॉ. अलका सक्सेना ने भी निरीक्षण किया तो एक संदिग्ध महिला मिली जो किसी मरीज का इलाज कराने आई थी। इस पर उन्होंने महिला से पूछताछ की, लेकिन फर्जीवाड़ा न मिलने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद सभी स्टाफ को उन्होंने संदिग्ध महिलाओं पर निगाह रखने और पकड़ में आने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। साथ ही अस्पताल के किसी कर्मचारी की संलिप्तता पर विभागीय कार्रवाई की भी हिदायत दी है।