{"_id":"5dcc6d808ebc3e5b1206d8bc","slug":"health-bareilly-news-bly383856730","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक- डेंगू से युवती की मौत, सात नए मरीज सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक- डेंगू से युवती की मौत, सात नए मरीज सामने आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक हफ्ते में बरेली का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। शाम के वक्त लोग जैकेट पहनकर निकलने लगे हैं, लेकिन इसी हफ्ते डेंगू के करीब 18 नए मरीज सामने आए हैं। बुधवार को ही सात नए डेंगू मरीज अस्पताल पहुंचे। वहीं, विशारत गंज में एक युवती की डेंगू से मत हो गई।
डेंगू का मच्छर इस बार दम तोड़ने को तैयार नहीं है। तापमान में गिरावट के बावजूद डेंगू मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना अभियान चलाने का दावा कर रहा है, लेकिन धरातल पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। बिसारत गंज में बुधवार को डेंगू से एक 20 वर्षीय युवती शमरीन की मौत हो गई। दो दिन पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। वहीं पीलीभीत जिला अस्पताल प्रशासन ने जिला अस्पताल बरेली में मंगलवार को डेंगू का एक गलत केस रेफर कर दिया। एक महिला को रेफर किया, बताया कि उसे डेंगू है। यहां जांच में उसे डेंगू नहीं निकला। हालांकि प्लेटलेट्स कम होने के कारण डाक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
प्रदूषण घटा तो कम हुई आंखों की जलन, लेकिन वायरल के मरीज बढ़े
बरेली। दीवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से अस्पतालों में आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। जिला अस्पताल में रोजाना करीब दो सौ मरीज इलाज को पहुंच रहे थे। इधर बीते तीन-चार दिनों में प्रदूषण कुछ कम हुआ तो जिला अस्पताल में भी आंखों के मरीजों की संख्या भी घट गई है। हालांकि वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्तमान में एक्यूआई करीब 200 पहुंच गया है।
विज्ञापन
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि बीते सप्ताह तक आंखों में जलन, पानी बहने के करीब दो सौ मरीज रोजाना पहुंच रहे थे। इधर बीते तीन-चार दिनों में आंखों के मरीजों की संख्या में कमी आई हे। इस समय तकरीबन 40-45 मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि बीते एक सप्ताह में वायरल के मरीजों में खासा इजाफा हुआ है। बुधवार को दो हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी रही। इसमें सात सौ से अधिक मरीज वायरल से संबंधित पहुंचे। मरीजाें को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्हाेंने कहा कि इस समय लोग मार्निक वॉक के समय गर्म पकड़े पहनकर ही निकलें।