{"_id":"5dc08b308ebc3e93ca6fa497","slug":"health-bareilly-news-bly3827131125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल की सभी ग्राम पंचायतों के पांच फीसदी हैंडपंपों के पानी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल की सभी ग्राम पंचायतों के पांच फीसदी हैंडपंपों के पानी की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडल की सभी ग्राम पंचायतों के पानी में बेहद हानिकारक आर्सेनिक और कार्सियोजेनिक तत्वों का खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों बरेली के कई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के हैंडपंपों के पानी में कैंसर को बढ़ावा देने वाले हानिकारक तत्वों के सामने आने से हड़कंप मच गया था। अब मंडल की सभी ग्राम पंचायतों के पांच फीसदी हैंडपंपों के पानी की जांच के आदेश हुए हैं। शासन ने नवंबर में ही जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है।
बहेड़ी, आंवला, आलमपुर जाफराबाद, मीरगंज, फरीदपुर समेत कई ब्लॉकों के हैंडपंपों का पानी दूषित मिला था। कई जगह तो पानी पीला आ रहा था। शासन तक भी यह मामला पहुंचा। कमिश्नर ने बैठक कर उप निदेशक पंचायत बरेली मंडल और सभी जिला पंचायतराज अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों के पांच फीसदी हैंडपंपों के पानी की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जल निगम द्वारा वाटर टेस्टिंग कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट 11 नवंबर तक मांगी गई है।