फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

महिला अस्पताल लाते वक्त गर्भवती महिला का एंबुलेंस में ही कराया प्रसव

Tue, 08 Oct 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। जिला महिला अस्पताल लाते वक्त एक गर्भवती महिला की रास्ते में ही तबीयत बिगड़ गई। तेज प्रसव पीड़ा होने से आशा और बाकी स्टाफ ने रास्ते में ही एंबुलेंस रुकवाकर सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उनको जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बिथरी की रहने वाली प्रेमवती को सोमवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना मिलने पर आशा वर्कर गीता वहां पहुुंची। महिला की हालत देख आनन-फानन में 102 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। कुछ देर बाद ही एंबुलेंस पहुंच गई और महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल चली। रास्ते में केसरपुर गांव के पास महिला की अचानक हालत बिगड़ने लगी। तेज प्रसव पीड़ा होने के कारण एंबुलेंस को रास्ते में ही रुकवाकर प्रसव कराया गया। ईएमटी अनिल कुमार और आशा वर्कर गीता की मदद से सुरक्षित प्रसव हुआ। महिला ने बेटी को जन्म दिया और दोनों ही सुरक्षित हैं। बाद में एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed