फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

एलोपैथ व आयुर्वेद के कई चिकित्सकों का स्थानांतरण

Sun, 14 Jul 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। जिले में डॉक्टरों की पहले से ही कमी है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाई चल रही हैं, ऐसे में शासन ने एलोपैथ के पांच और आयुर्वेद के चार डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने जिले में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह का स्थानांतरण बागपत कर दिया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह का स्थानांतरण रामनगर सीएचसी से एडी (हेल्थ) कार्यालय, डॉ. सुऐब खां को एटा, शेरगढ़ में तैनात डॉ. जुनैद अहमद अंसारी को बिजनौैर, आंवला में तैनात डॉ. मेघा पांडेय का स्थानांतरण गोरखपुर जिले में कर दिया गया है। शासन ने हालांकि सहारनपुर में तैनात डॉ. अभिषेक व पीलीभीत में तैनात डॉ. पवन कृपाही का स्थानांतरण बरेली किया है, लेकिन दोनों ही चिकित्सकों ने यहां ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्सकों में भमोरा में तैनात डॉ. नीरज सिंह राठौर का स्थानांतरण रामपुर, बिथरीचैनपुर में तैनात डॉ. राकेश चौधरी का मुरादाबाद, कुंवरटांडा में तैनात संजीव कुमार का सीतापुर और भोजीपुरा में तैनात डॉ. अनूप कुमार शर्मा का स्थानांतरण मुरादाबाद कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि जिले में पहले से ही कई चिकित्सक कम हैं। उनके रिक्त स्थानों की सूचना भी शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed