{"_id":"6a0e12de9cb0929cc30a2e0c","slug":"head-constable-of-farrukhabad-posted-in-police-line-dies-bareilly-news-c-4-bly1053-888126-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस लाइन में तैनात फर्रुखाबाद के हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस लाइन में तैनात फर्रुखाबाद के हेड कांस्टेबल की मौत
Thu, 21 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 21 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल सूरज कुमार की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
मूल रूप से फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के घसिया चिरौली गांव के निवासी सूरज कुमार की तैनाती इन दिनों रिजर्व पुलिस लाइन में थी। इंस्पेक्टर कोतवाली धनंजय पांडेय ने बताया कि अस्वस्थ सूरज कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसके परिवार के लोग भी अस्पताल में मौजूद थे।
मंगलवार रात उनके निधन की सूचना मिलने पर सीओ आशुतोष शिवम, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सूरज कुमार के शव का बुधवार को पोस्टमाॅर्टम कराया गया।