फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   head constable died in accident.

रामपुर सीमा बैरियर पर चेकिंग करती पुलिस टीम को डीसीएम ने टक्कर मारी, दीवान की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
head constable died in accident.
बरेली। मंगलवार रात करीब दो बजे रामपुर की ओर से आ रही बेकाबू डीसीएम ने बैरियर तोड़कर चेकिंग टीम को टक्कर मार दी। घटना के वक्त प्रवासी मजदूरों की चेकिंग की जा रही थी तभी रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने बैरियर को तोड़कर चेकिंग टीम को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा को बरेली स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि घायल इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज का मीरगंज में ही इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सत्यप्रकाश शर्मा मूल रुप से अमरोहा जिले के निवासी थे और काफी समय से मुरादाबाद के हरथला हिमगिरि कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। डीसीएम में 286 राशन किट भरी थीं जो सरकार की ओर से गरीब परिवारों में बांटी जा रही हैं। यह मुरादाबाद के कन्या इंटर कॉलेज से तैयार कराकर हरदोई भेजी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed