फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He was murdered for opposing the removal of the balcony.

Bareilly News: छज्जा निकालने का विरोध किया तो की हत्या

Sun, 07 Jun 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
He was murdered for opposing the removal of the balcony.
मीरगंज। गांव जाम में 25 मई को छज्जा निकालने पर हुए विवाद में हमला करके लक्ष्मण प्रसाद की हत्या करने के आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी हरजीत और प्रेम रतन को रविवार को नल नगरिया तिराहे से पकड़कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जाम गांव में छज्जा निकालने पर 25 मई को विवाद हुआ था। लक्ष्मण प्रसाद के सगे भाई कुंवरपाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के ही सगे भाई महेंद्र, अनोखे, हरजीत और प्रेम रतन के अलावा अनोखे व धर्मपाल के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लक्ष्मण के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि लक्ष्मण प्रसाद की हत्या के मामले में वांछित दो सगे भाई हरजीत और प्रेम रतन उर्फ राम रतन को नल नगरिया तिराहे के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लक्ष्मण छज्जा निकालने का विरोध कर रहा था। इसपर उन्होंने पास में पड़ी लकड़ी मारी, जिससे लक्ष्मण घायल हो गया। उसकी मौत हो गई। डर के कारण आरोपी गांव से भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
लक्ष्मण की हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। - अजय कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed