फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He jumped over the wall and entered the girl's house, was beaten and handed over to the police

Bareilly News: दीवार कूदकर युवती के घर में घुसा, पीटकर पुलिस को सौंपा

Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
He jumped over the wall and entered the girl's house, was beaten and handed over to the police
सीबीगंज। दूसरे समुदाय के एक युवक से परेशान युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया। युवक दीवार कूदकर घर में घुस गया और युवती को पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए। आरोपी युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बेटी को राह चलते या दुकान पर जाते समय गांव का ही दूसरे समुदाय का उमर नाम का युवक परेशान करता था। रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था। बेटी ने यह बात जब घर आकर बताई तो उमर के घरवालों से शिकायत की, मगर वह नहीं माना। तब उनकी बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े तीन बजे उमर घर की दीवार कूदकर अंदर घुस आया। इस दौरान दुष्कर्म की कोशिश की। उनकी बेटी के शोर मचाने पर घर के सभी लोग जाग गए। आरोपी उमर को पकड़ लिया। सूचना यूपी 112 को दी तो पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed