{"_id":"684de1f96b9e69b740026b17","slug":"he-got-married-as-a-soldier-and-used-to-post-a-status-to-cheat-his-wife-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101972-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फौजी बनकर की शादी पत्नी को धोखा देने के लिए लगाता था स्टेटस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फौजी बनकर की शादी पत्नी को धोखा देने के लिए लगाता था स्टेटस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। फौजी बनकर महिला से शादी की। उसे गुमराह करने के लिए आरोपी फौजी की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाता था। शादी के डेढ़ वर्ष तक अपनी हकीकत पत्नी से छुपाता रहा। पत्नी ने जब साथ रहने की जिद की तो आरोपी ने हकीकत बताई और कहा कि वह एक जगह घरेलू काम करने वाला निजी कर्मचारी है। उसे कुल 10 हजार रुपये मिलते हैं। इससे पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया।
दोनों के बीच मुकदमा न्यायालय में चलने लगा। अब पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि उसका पति उसे सड़क हादसा दिखा कर उसे मार डालना चाहता था। उसका उसके पति के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। एक जून को भाजयुमो नेता व दो अज्ञात लड़के कार से पहुंचे और उसे कार में डालकर ले गए। किसी तरह से वह उनके चंगुल से छूटी। संवाद