फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He followed the girl home... then limped out of the police station.

Bareilly News: घर तक किया लड़की का पीछा...फिर थाने से लंगड़ाते निकला

Wed, 03 Jun 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
He followed the girl home... then limped out of the police station.

विज्ञापन



बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर अश्लील इशारे करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह एक युवती का उसके घर तक पीछा कर चुका था। घटना के कुछ दिन बाद युवती को जब वह दोबारा नजर आया तो हिम्मत दिखाते हुए उसकी पहचान की और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने कायदे से उसकी खबर ली और फिर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि इलाके की निवासी युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है। 22 मई की रात वह अपने पिता को चाबी देने के लिए एमईएस कार्यालय की ओर गई थी। रात आठ बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि सेंट मारिया स्कूल के पास खड़े एक युवक ने उसे देखकर अश्लील इशारे और हरकतें कीं, फिर उसके पीछे लग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक लगातार उसका पीछा करता रहा और उसके घर तक पहुंच गया। अचानक इस हरकत से युवती घबरा गई। उस समय अंधेरा होने और घबराहट में वह आरोपी को ठीक से पहचान नहीं पाई और चुपचाप घर में चली गई।
विज्ञापन


दोबारा देखा तो पहचान लिया चेहरा

- युवती ने इंस्पेक्टर को बताया कि कुछ दिन बाद जब वह उसी रास्ते से जा रही थी तब उसकी नजर फिर उसी युवक पर पड़ी। इस बार जब युवक ने फिर वैसी ही हरकत की तो युवती ने सतर्कता दिखाई और उसकी पहचान कर ली। इसके बाद घटनाक्रम की जानकारी पहले अपने परिवार को दी और फिर उनके साथ आकर 29 मई को कैंट थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लीलता फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह बाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरफ्तार किया तो गिड़गिड़ाने लगा
पुलिस ने जब आरोपी सदर कैंट निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया तो वह खुद को निर्दोष बताने लगा। आरोपी को थाने लाकर जब कायदे से खबर ली गई और अपराध बताया तो वह गिड़गिड़ाने लगा। पता लगा कि आसिफ कभी सिलाई तो कभी कोई और काम करता है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed