फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hazrat Khadija is the first feminist woman of Islam: Mufti Ayesha

हजरत खदीजा इस्लाम की पहली नारीवादी महिला : मुफ्ती आयशा

Mon, 10 Mar 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Khadija is the first feminist woman of Islam: Mufti Ayesha
बरेली। हर धर्म को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। इस्लाम धर्म के सबसे निर्णायक पलों में पैंगबर मोहम्मद की पत्नी खदीजा और उनकी बेटी फातिमा का अहम योगदान रहा है। खदीजा को तो इस्लाम की पहली नारीवादी महिला कहा जाता है जो अपने समय के रूढ़िवादी समाज से काफी आगे थीं। माह-ए-रमजान के अनुसार नौवें रोजे का दिन उनके विसाल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

आलिमा मुफ्ती आयशा अमजदी के अनुसार खदीजा का पहली मुस्लिम महिला बनना हो या पैंगबर के विसाल के बाद उनकी बेटी फातिमा का उनके अनुयायियों के बीच विवाद शांत कराना। ऐसे कई मौके आए जब इन महिलाओं ने अपने दम पर नई कहानी लिखी। पैंगंबर मोहम्मद साहब की पत्नी खदीजा को तो इस्लाम की पहली नारीवादी महिला भी कहा जाता है। वह रूढ़िवादी समाज से काफी आगे थीं।
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद के पैगंबर मोहम्मद बनने तक के सफर में खदीजा की अहम भूमिका रही। कहा जाता है कि जब मोहम्मद साहब के सामने पहली बार फरिश्ते जिब्राइल आए और उन्हें कुरान की शिक्षा दी तो उन पर किसी ने यकीन नहीं किया। खदीजा सबसे मुश्किल वक्त में अपने पति के साथ खड़ी रहीं। खदीजा ने पैगंबर मोहम्मद को कारोबार से अलग पूरी तरह इस्लाम के लिए समर्पित होने के लिए भी प्रोत्साहित किया। खदीजा 619 ईस्वी में बीमार पड़ीं उसी बीमारी में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed