{"_id":"5d37709d8ebc3e6ca1650165","slug":"haz-yatra-bareilly-news-bly3696719147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आया है बुलावा मुझे दरबारे नबी से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आया है बुलावा मुझे दरबारे नबी से...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए दरगाह आला हजरत पर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर लगाया गया, जो दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की सदारत में संपन्न हुआ।
इस मौके पर मरकज के उलमा ने आजमीन को हज करने का तरीका बताया। इसमें एहराम बांधने के साथ ही शैतान के कंकड़ी मारने का तरीका, तवाफे जियारतल और सफरे हज के आदाब बताए। इस दौरान सुब्हानी मियां की ओर से ‘हज व जियारत’ नाम की किताब बांटी गई। हाजी गुलाम सुब्हानी ने आला हजरत का लिखा कलाम- आया है बुलावा मुझे दरबारे नबी से... पेश किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आजमीन का टीकाकरण किया। दुआ के बाद सभी को मुबारकबाद पेश की गई। संचालन नासिर कुरैशी और इशरत नूरी ने किया। शिविर में मदरसा मंजरे इस्लाम के प्रधानाचार्य मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती कफील हाश्मी, तारिक सईद, शाहिद नूरी आदि मौजूद रहे।