{"_id":"6773b4d82694880b69069617","slug":"harsh-firing-at-pradhaan-son-birthday-party-video-goes-viral-in-bareilly-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रधान के बेटे की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रधान के बेटे की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज
Tue, 31 Dec 2024 02:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:46 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर गांव की प्रधान कमलेश के बेटे की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग की गई। प्रधान के जेठ व अन्य रिश्तेदारों ने लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की।
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी में की गई हर्ष फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के गिरधारीपुर गांव की प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम प्राइमरी स्कूल में हुआ। इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई। जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल होने पर इज्जतनगर पुलिस ने प्रधान समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाने के दरोगा दीपक नागर ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे का जन्मदिन रविवार को था। रात में प्राइमरी स्कूल में जश्न मनाया गया। जब दरोगा क्षेत्र में भ्रमण पर थे तो उन्हें वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
UP: मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या... वजह कुछ और भी है; बांके से दो साल के बच्चे की आंख पर किए कई प्रहार
विज्ञापन
इसमें दिख रहा है कि लोग प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे के जन्मदिन में पार्टी कर रहे हैं। प्रधान का जेठ वीरपाल उर्फ वीरू और एक अन्य रिश्तेदार लाइसेंसी हथियारों से जमकर हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। यहीं पर लोग फोटोग्रॉफी व वीडियो बना रहे हैं।
एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
वायरल वीडियो से मामला एसएसपी अनुराग आर्य के भी संज्ञान में आया तो उन्होंने इज्जत नगर थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। तब दरोगा ने प्रधान कमलेश कुमारी, वीरेंद्र वीरू व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
पुलिस ने दबिश दी तो वीरू घर से फरार हो गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी वीरू की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरे रिश्तेदार का चेहरा भी वीडियो में साफ है, उसकी पहचान कराकर उसे भी पकड़ा जाएगा।