फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harlequin baby born in Bahedi dies

Bareilly News: बहेड़ी में जन्मे हार्लेक्विन बेबी की हुई मौत

Mon, 04 Sep 2023 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Harlequin baby born in Bahedi dies
बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को जन्मे दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) से पीड़ित बच्चे ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली महिला ने बुधवार देर रात सामान्य प्रसव से एक शिशु को जन्म दिया था। उसकी त्वचा जगह-जगह से फटी हुई थी। आंखें भी बड़ी-बड़ी थीं। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे जन्मे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है। बच्चे की हालत देखकर परिजन डर गए। डॉक्टरों के समझाने पर वह उसे घर ले जाने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जन्म के बाद से ही बच्चा अजीब तरह की आवाजें निकाल रहा था। हालांकि, वह दूध पी रहा था। क्षेत्र में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। दुर्लभ अनुवांशिक विकार से पीड़ित बच्चे को देखने के लिए प्रसूता के घर के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। शनिवार सुबह परिजन जांच कराने के लिए उसे लेकर सीएचसी पहुंचे थे। उस दौरान बच्चे की सांसें चल रहीं थीं। जांच के बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। शनिवार देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed