{"_id":"688690f944afaa0e550aa67c","slug":"hariyali-teej-enjoyed-the-swings-by-singing-folk-songs-bareilly-news-c-4-1-bly1039-691325-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज : लोकगीत गाकर लिया झूलों का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज : लोकगीत गाकर लिया झूलों का आनंद
विज्ञापन
सिरौली/मीरगंज/शेरगढ़। हरियाली तीज का पर्व जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत गाकर झूलों का आनंद लिया। मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हरियाली तीज का पर्व सिरौली कस्बे एवं गांव शिवपुरी, अंजनी, सोना, धनौरा, लिलौर, विशनपुरी, खुर्द, नबाबपुरा आदि में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मीरगंज के मढ़ी सत्यना स्थित रामलीला ग्राउंड में रविवार को महिलाएं एकत्रित हुईं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर झूलों का आनंद लिया।
लोकगीतों की मधुर धुनों पर झूमती नजर आईं। इस दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, पारिवारिक सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए व्रत रखा। शेरगढ़ के गांव नगरिया कलां व अन्य गांवों में महिलाओं ने लोकगीत गाकर हाथों में मेहंदी रचाई।
विज्ञापन
हरियाली तीज मेले में कार्यक्रमों का आयोजन : नवाबगंज। कस्बे के रामलीला मैदान के पास हरियाली तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रेमलता राठौर और डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने फीता काटकर किया। मेला समिति ने मुख्य अतिथि प्रेमलता राठौर व डाॅ. मीनाक्षी गंगवार का बैच लगाकर स्वागत किया। मेले में मेहंदी, कुर्सी, झूला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान विमला शुक्ला, मेलाध्यक्ष मधुबाला पांडेय, सीमा पांडेय, वंदना, पाण्डेय, विशाला शंखधार, शंषाक सुरक्षा, गौरव, सृष्टि आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर श्री कसोधन वैश्य समिति नवाबगंज की ओर से नागपंचमी मेले का आयोजन 29 जुलाई को किया जा रहा है।
मेले के शुभारंभ से पहले रविवार को नगर के अर्बन बैंक के परिसर में कुर्सी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में ऋषि गुप्ता प्रथम रहे। राधा कृष्ण मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता में विदुषी प्रथम रहीं। इस मौके पर राम कैलाश, शुभम गुप्ता, निखिल गुप्ता, मंजू गुप्ता, सोनिया गुप्ता, शोभा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद