फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harigobind Saheb's Prakash Parv celebrated with pomp

Bareilly News: धूमधाम से मनाया गया हरिगोबिंद साहब का प्रकाश पर्व

Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Harigobind Saheb's Prakash Parv celebrated with pomp
बरेली। सिखों के छठवें गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहब का प्रकाश पर्व शहर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। जनकपुरी गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया। अंत में संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

कीर्तन दरबार का शुभारंभ सुबह चार बजे से गुरुद्वारा श्री सुखमनी साहब से आए रागी ने कीर्तन के साथ की। इसके बाद रागी जत्था सतवंत सिंह, ज्ञानी गुरमीत सिंह (हजूरी ग्रंथी साहिब) गुरुद्वारा जनकपुरी, भाई सतवंत सिंह (हजूरी रागी जत्था), ज्ञानी जसवंत सिंह (अमृतसर मंजी साहिब वाले) व भाई गुरवचन सिंह (हजूरी रागी दरबार साहिब) अमृतसर वालों ने कीर्तन व गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। अरदास के बाद हुकुमनामा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
विज्ञापन

अंत में संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरनाम सिंह खालसा व सचिव रमिंदर सिंह ने अपील करते हुए कहा कि अमृत संचार में गुरु वाले बनने के लिए रविवार सुबह 10 बजे केसी स्नान करके गुरुद्वारा साहिब पहुंचें। इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पूर्व सांसद संतोष गंगवार, डॉ. विनोद पगरानी, अरेंद्र अरोड़ा कुक्की व सतीश कातिब श्री गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष नतमस्तक हुए। कार्यक्रम में निर्माण सिंह, सुखबीर सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह दुआ, हरविंदर सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed