{"_id":"6845569523f893970c0efd9c","slug":"harassment-of-a-7-year-old-innocent-in-bareilly-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह बोले चाचा ने किया दुष्कर्म: आरोपी के घर खेलने गई थी मासूम, खून के धब्बों से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह बोले चाचा ने किया दुष्कर्म: आरोपी के घर खेलने गई थी मासूम, खून के धब्बों से हुआ खुलासा
Sun, 08 Jun 2025 02:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:55 PM IST
सार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगाकर शनिवार रात कई लोग थाने पहुंचे। तहरीर लेने के बाद पुलिस आरोपी रफीक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगाकर शनिवार रात कई लोग थाने पहुंचे। तहरीर लेने के बाद पुलिस आरोपी रफीक की तलाश में जुटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके घर के सामने 35 वर्षीय युवक किराये पर रहता है। वह जरी का काम करता है। उनकी सात साल की बेटी आरोपी को चाचा कहती है। बेटी अक्सर उसके घर खेलने के लिए भी चली जाती है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बतााया कि शनिवार शाम पांच बजे उनकी बेटी आरोप के कमरे पर गई थी। वहां से जब बेटी घर वापस आई तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। वह बिस्तर पर लेटकर सुबकने लगी। कुछ देर बाद जब माँ बेटी के पास पहुंची तो देखा कि उसके कपड़ों पर खून के धब्बे हैं। पूछने पर बच्ची ने मां को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद मां ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सभी लोग आरोपी के कमरे पर पहुंचे। वहां से आरोपी पहले ही भाग गया। बच्ची की मां मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ थाना बारादरी पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी भाग गया है, पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन