{"_id":"6a73975a0adcd824b80ff0a7","slug":"har-ghar-tiranga-campaign-to-run-in-three-phases-kicks-off-today-bareilly-news-c-4-bly1015-939695-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, शुरुआत आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, शुरुआत आज से
विज्ञापन
बरेली। जिले में छह से 15 अगस्त तक तीन चरणों में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ चलाया जाएगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, विकास खंडों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शहीद स्मारकों व सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन के निर्देश दिए।
बताया कि पहले चरण में तिरंगा थीम पर सजावट, रंगोली, प्रदर्शनी व आभार पत्र कार्यक्रम होंगे। दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, स्वयं सहायता समूहों व ओडीओपी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रभात फेरी, तिरंगा रैली निकालने के साथ ही, पारंपरिक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करने व अभियान को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, डीडीओ दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई जिला कार्यशाला
बरेली। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला बरेली की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बताया कि 10 से 15 अगस्त तक पूरे जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 11 से 12 अगस्त को सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जबकि 13 अगस्त को जिला स्तर पर नवाबगंज में मुख्य तिरंगा यात्रा होगी। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा और 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्य अतिथि चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी 19 मंडलों में संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। इस अभियान के दौरान शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वीरपाल गंगवार, डॉ. निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।