{"_id":"6688973747c8737a1f043f04","slug":"hanuman-temple-will-not-be-removed-idols-will-be-installed-at-another-place-bareilly-news-c-4-bly1015-433716-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहीं हटेगा हनुमान मंदिर, दूसरी जगह स्थापित की जाएंगी मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहीं हटेगा हनुमान मंदिर, दूसरी जगह स्थापित की जाएंगी मूर्तियां
विज्ञापन
फोटो
बरेली। पुलिस लाइन में स्थित हनुमान मंदिर को नहीं हटाया जाएगा। अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने के लिए ब्रांच पुल बनाया जा रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों ने मंदिर के शिखर को बचाते हुए पुल निकाला। हिंदूवादी संगठनों को पता चला कि हनुमान मंदिर व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां पुल के नीचे आ रही हैं तो विरोध शुरू हो गया। वे डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व महापौर से मिले। इसके बाद तय हुआ कि हनुमान मंदिर जहां है वहीं रहेगा। इसके ऊपर जाल लगा दिया जाएगा। मंदिर में स्थापित बाकी मूर्तियां दूसरी जगह स्थापित की जाएंगी। सेतु निगम के अधिकारियों ने भी इस पर हामी भर दी है। इसके बाद एक सप्ताह से चला आ रहा विवाद शांत हो गया। संवाद