फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hangama

डीएम के गार्ड ने पीटा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा

Tue, 14 Apr 2020 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
hangama
बीसलपुर (पीलीभीत)। लॉकडाउन के बावजूद अपने घर से बीसलपुर आ-जाकर सीएचसी में नौकरी कर रहे दो संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम के गार्ड ने पीट दिया। इससे भड़के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर हंगामा किया। डीएम के वहीं आने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों ने अब मंगलवार सुबह अगली रणनीति बनाने की बात कही है। हालांकि अफसरों के प्रयास से मामला निपटने के आसार हैं।
विज्ञापन

सीएचसी कर्मचारी मोहनलाल ने बताया कि वह सोमवार को सुबह आठ बजे बाइक से पीलीभीत से बीसलपुर सीएचसी में ड्यूटी करने आ रहे थे। उनके साथ सीएचसी का ही दूसरा कर्मचारी लैब टेक्नीशियन मोहम्मद हसनैन अली भी था। तभी बरखेड़ा में लॉकडाउन की व्यवस्था चेक कर रहे डीएम वैभव श्रीवास्तव ने उन्हें रोककर पूछताछ की। बीसलपुर रोज आने-जाने की बात पता चलने पर डीएम ने इससे कोरोना के संक्रमण का खतरा जताते हुए ऐसा न करने के लिए समझाया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम तो वहां से हट गए, मगर गार्ड ने डंडे से दोनों को पीट दिया। बाद में दोनों कर्मचारियों ने बीसलपुर सीएचसी जाकर घटना बताई। इसके बाद जिला मुख्यालय पर साथी कर्मचारियों को भी जानकारी दी गई। जिले के सभी आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन वार्ड में तैनात संविदा कर्मी देर शाम सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठे हुए विरोध किया। रात को उन्होंने डीएम से वहां आने की मांग रख दी। बाद में तय किया कि मंगलवार को बैठक करके अगली रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed