फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hangama

मीडिया कर्मियों और डॉक्टर में विवाद से अफरातफरी

Fri, 30 Aug 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
hangama
पीलीभीत। एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर मीडिया कर्मियों और डॉक्टर में विवाद हो गया। इसके बाद सुनगढ़ी थाने में डॉक्टर के पक्ष में आईएमए की टीम पहुंच गई तो दूसरी तरफ से कई मीडिया कर्मी भी डॉक्टरों के विरोध में अफसरों के पास पहुंच गए। पुलिस ने डॉक्टर से मिली तहरीर पर दो नामजद मीडिया कर्मियों और छह अज्ञात और वहीं मीडिया कर्मियों की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर ने तहरीर में बताया कि दिन में आठ लोग मोबाइल से डायग्नोस्टिक सेंटर की जबरन वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि वहां मौजूद अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों ने जब विरोध किया तो गाली गलौज की गई। शोर सुनकर महिला डॉक्टर के साथ दूसरी डॉक्टर केबिन से निकलकर आईं। पूछने पर सभी ने खुद को मीडिया कर्मी बताया। पुलिस को सूचना दी गई तो सभी ने उत्पात मचाया। छह लोग भाग गए, जबकि स्टाफ ने दो को पकड़ लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दो मीडिया कर्मियों की ओर से दी गई संयुक्त तहरीर में बताया कि डायग्नोस्टिक सेंटर की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। इस मामले की कवरेज करने के लिए वे गए थे। सेंटर के डॉक्टरों से जब उनका पक्ष मांगा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर वे बाहर आ गए। इसी बीच सभी डॉक्टरों ने उनको पकड़कर मोबाइल छीन लिया। कमरे में बंद कर मारपीट की गई। दस हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने उनको बंधनमुक्त कराया। आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक अन्य डॉक्टर ने भी कराई रिपोर्ट
एक अन्य हॉस्पिटल की डॉक्टर ने भी पुलिस को तहरीर दी। इसमें दो अन्य मीडिया कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि 25 अगस्त को दोपहर ढाई बजे आरोपी उनके चेंबर में जबरन घुस आए और इंटरव्यू देने को कहा। मना करने पर अभद्रता की। जान से मारने और अस्पताल को बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों और मीडिया कर्मियों की तरफ से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अस्पताल से लाए गए दोनों मीडिया कर्मियों को छोड़ दिया गया है। जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी

एक महिला डॉक्टर के कार्य में अवरोध पैदा किया गया। मना करने पर आरोपी अभद्रता करने लगे। महिला डॉक्टरों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए आईएमए ने तहरीर दिलवाई। इस पर रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है।
- डॉ. तरुण सेठी, अध्यक्ष आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed