{"_id":"5e9761748ebc3e78b12b36cd","slug":"hands-extended-to-the-help-of-those-who-deliver-newspapers-to-homes-bareilly-news-bly402713612","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों तक सुबह अखबार पहुंचाने वालों की मदद को बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों तक सुबह अखबार पहुंचाने वालों की मदद को बढ़े हाथ
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरुरतमंदों को बांटे गए भोजन के पैकेट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले पंजाबी महासभा ने बांटी हॉकर्स को खाद्य सामग्री की किट
विज्ञापन
बरेली। कोई भी मौसम हो.. हर सुबह ताजा खबरों से भरा अमर उजाला आपको मिलता है, इसके पीछे समाचार पत्र वितरकों का ही योगदान होता है। अमर उजाला फाउंडेशन और समाजसेवियों ने लॉकडाउन में प्रभावित इन वितरकों की सुध ली है। उन तक घरेलू जरूरी सामान और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना शुरू किया है। इस काम में पंजाबी महासभा ने विशेष सहयोग दिया।
बुधवार सुबह पांच बजे अमर उजाला फाउंडेशन ने महासभा के पदाधिकारियों के सहयोग से किला साहूकारा स्थित सेंटर पर वितरकों को खाद्य सामग्री की किट उपलब्ध कराई। किट में आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय की पत्ती, रिफाइंड, साबुन आदि जरूरी वस्तुएं थीं। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद, देवराज चंडोक, शिव मक्कड़, प्रिंस सोंधी, संजीव आनंद, हरजीत, श्याम मक्कड़ आदि ने 45 समाचार वितरकों को किट सौंपी, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। अध्यक्ष ने बताया कि 25 मार्च से पंजाबी महासभा अब तक 160 किलो राशन बांट चुकी है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।