{"_id":"5a0b50834f1c1bd9798bc78c","slug":"half-the-city-will-stay-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जाम रहेगा आधा शहर.. संभलकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जाम रहेगा आधा शहर.. संभलकर निकलें
बरेली।
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
उसऱ्र्स की भ्ाीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आला हजरत के उर्स का बुधवार को कुल शरीफ होगा। इसमें शामिल होने के लिए लगातार जायरीन पहुंच रहे हैं। कुल शरीफ की रस्म अदा होने के वक्त तक जायरीन की संख्या में लाखों में पहुंच जाएगी। मंगलवार से ही अयूब खां चौराहा, नावल्टी, सिकलापुर, कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक जाम से लोग जूझते रहे। ऐसे में बुधवार को जब लाखों जायरीन शहर में होंगे तब आधा शहर जाम की गिरफ्त में आ जाएगा। हालांकि इससे निपटने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया है, लेकिन फिर भी अगर आप घर से निकलें तो सोच समझकर ही निकलें। शहर के आधे हिस्से में आप जाम में फंस सकते हैं। उर्स के दौरान चौपुला चौराहा से मिनी बाईपास तिराहा तक और चौकी चौराहा से अयूब खां चौराहा तक रोडवेज बसें नहीं जा सकेंगी। प्रशासन ने पुराने रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन भी बंद करा दिया है। सभी रूटों की रोडवेज बसों का संचालन फिलहाल सेटेलाइट बस स्टेशन से हो रहा है।
भारी वाहनों का डायवर्जन
13 नवंबर से 15 नवंबर तक परसाखेड़ा तिराहा, इज्जतनगर स्टेशन तिराहा, डेलापीर तिराहा और बैरियर दो से भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। वहीं मथुरापुर उर्स के मद्देनजर 13 नवंबर को सुबह आठ से 15 नवंबर की शाम आठ बजे तक बंडिया नहर से सीबीगंज मिनी बाईपास तक भारी वाहन नहीं आएंगे।
- रामपुर से आने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ जाएंगे।
- लखनऊ की ओर से भारी वाहन इंवर्टिज तिराहा से बड़ा बाईपास होकर पीलीभीत, नैनीताल, रामपुर जाएंगे।
- रामपुर और लखनऊ से बदायूं जाने वाले वाहन इंवर्टिस तिराहा से टीपीनगर से सेटेलाइट होकर चौकीचौराहा, लाल फाटक जाएंगे।
- नैनीताल एवं पीलीभीत से आने वाले वाहन बड़े बाईपास होकर इंवर्टिस तिराहा होकर टीपीनगर से चौकीचौराहा होकर लालफाटक, रामगंगा होकर बदायूं जाएंगे।
- बदायूं से आने वाले वाहन नैनीताल, पीलीभीत, रामपुर होकर लखनऊ की तरफ जाएंगे।
आज दोपहर से चालू हो जाएगा पुराना रोडवेज बस अड्डा
उर्स में आई जायरीनों की भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पुराना रोडवेज सोमवार से बंद कर दिया है। स्टेशन की सारी बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से किया जाने लगा है। अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को कुल की रस्म पूरी होने के बाद पुराना बस अड्डे से बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भारी वाहनों के लिए ये रहेंगे रूट
- परसाखेड़ा से भारी वाहन बाहर-बाहर निकाले जाएंगे।
- मिनी बाईपास तिराहा यहां से वाहन इज्जतनगर होकर नैनीताल जाएंगे।
- बीसलपुर चौराहा से बड़ा बाईपास से वाहन अंदर नहीं आएंगे।
- इन्वर्टिस बड़ा बाईपास पर सिर्फ बदायूं की ओर से आने वाले वाहन आएंगे।
- चौकी चौराहा सेटेलाइट से आने वाले वाहन रामगंगा की तरफ जाएंगे।
- रामगंगा तिराहा पर बदायूं से आने वाले वाहन लाल फाटक, चौकी चौराहा होकर जाएंगे।
- सेटेलाइट चौराहा पर बदायूं से आने वाले वाहन टीपीनगर जाएंगे।
जायरीन के लिए पार्किंग स्थल
- जीआईसी पार्किंग स्थल - बस, कार
- रेलवे मनोरंजन सदन पार्किल स्थल - ट्रैक्टर, ट्राली
- डीएवी इंटर कॉलेज - (वीआईपी) मोटर साइकिल, कार
- बिशप मंडल स्कूल - ट्रैक्टर और कार
- मैथोडिस्ट कॉलेज - बिशप मंडल भरने के बाद यहां पार्क होंगे वाहन