{"_id":"67eaeb2bb36bd706700e871e","slug":"half-day-opd-patients-are-upset-arv-was-not-given-bareilly-news-c-4-lko1064-610032-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधे दिन की ओपीडी... मरीज परेशान, नहीं लगी एआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधे दिन की ओपीडी... मरीज परेशान, नहीं लगी एआरवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईद पर सोमवार को सरकारी अस्पतालों में ओपीडी आधे दिन की रही। जानकारी के अभाव में दोपहर 12 बजे के बाद इलाज कराने पहुंचे मरीज परेशान दिखे। उनके पर्चे नहीं बन सके। कुछ ने इमरजेंसी पहुंचकर परामर्श और दवाएं लीं। जिला अस्पताल में करीब तीन सौ मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर सर्दी, खांसी, बुखार, ऑर्थो, दांत, त्वचा के मरीज शामिल रहे।
कुत्ते के हमले से जख्मी हुए आशुतोष सिटी निवासी हिमांशु तोमर दोपहर सवा 12 बजे तीन सौ बेड अस्पताल स्थित एआरवी क्लिनिक पहुंचे। कक्ष में ताला लगा देख मायूस हुए। बताया कि रविवार रात उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। 24 घंटे के भीतर एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगनी चाहिए, पर ऐसा नहीं हो सका।तीन सौ बेड अस्पताल इंचार्ज डॉ. विवेक के मुताबिक सोमवार को 350 मरीजों के पर्चे बने। पशुओं के हमले से जख्मी करीब डेढ़ सौ लोगों को एआरवी लगी।
जिला अस्पताल में भी दोपहर 12 बजे से अल्ट्रासाउंड बंद हो गए। जांच कराने पहुंचे झिंगारी के विशाल को मंगलवार को बुलाया गया। मंतरपुर कचनारी से मां का इलाज कराने आईं संगीता भी निराश हुईं। ओपीडी बंद होने के कारण उन्होंने इमरजेंसी में मां को दिखाया। डॉक्टर ने बगैर देखे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ब्यूरो