फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hajiapur seal

हजियापुर का डेढ़ किलोमीटर का दायरा ही रहेगा सील

Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
hajiapur seal
बरेली। हजियापुर में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सोमवार को डेढ़ किलोमीटर के दायरे को सील कर आवागमन बंद कर दिया था। इसके बाद सील एरिया में आने वाले सभी लोगों के घरों से निकलने की पाबंदी लगा दी गई थी। मंगलवार को हजियापुरा के कोरोना संदिग्ध लोगों की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि मेडिकल टीमें जांच कर रही हैं, लेकिन केस न बढ़ने से डीएम ने हजियापुरा में पाबंदी का दायरा बढ़ाकर तीन किलोमीटर करने पर फिलहाल विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को हजियापुर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने करीब डेढ़ किलोमीटर एरिया को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए उसे सील कर दिया था। प्रशासन ने संक्रमित शख्स के संपर्क में आए उसके रिश्तेदार व अन्य 38 लोगों की कोराना की जांच कराई थी। हालांकि सभी के सैँपल की रिपोर्ट निगेटिव आने से फिलहाल हजियापुर में प्रतिबंध का दायरा डेढ़ किलोमीटर तक ही रखने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हजियापुर में जांच के लिए मेडिकल टीमें सक्रिय हैँ। अगर कोरोना के केस बढ़ते हैं तो सील एरिया का दायरा बढ़ाकर तीन किलोमीटर होगा। उसके बाद इस एरिया में आने वाले सभी परिवारों की जांच कराई जाएगी लेकिन अभी केस नहीं बढ़े हैँ। इसलिए व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

‘हजियापुर में पूरी नजर रखी जा रही है। यहां अभी कोरोना के केस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसलिए सील एरिया का दायरा तीन किलोमीटर नहीं किया गया है।’
- नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed