{"_id":"69d2b012aad207be280492a6","slug":"hailstorm-leaves-farmers-withered-faces-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106886-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओलावृष्टि ने मुरझाए किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओलावृष्टि ने मुरझाए किसानों के चेहरे
Mon, 06 Apr 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। तेज हवा और बारिश के बाद रविवार भोर में ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। खेतों में खड़ीं फसलें बिछ गईं। आर्थिक नुकसान की आशंका में किसान परेशान हैं।
अचानक मौसम बदलने से गेहूं, सरसों, चना की फसलें और आम के बौर प्रभावित हुए हैं। ओलावृष्टि से फसल बिछ गई। दाने झड़ गए। गुणवत्ता भी खराब हो गई। सब्जियों की खेती को भी नुकसान हुआ। किसान जितेंद्र कुमार और भजनलाल ने बताया कि फसल कटाई के समय इस बारिश से उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। पशुओं के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। संवाद
फोटो 1 नवाबगंज में हुई ओलावृष्टि
000000000000000
चिंगारी से खेत में लगी आगरामनगर। आंवला तहसील के गांव भीमलोर निवासी ओमेंद्र के खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से आग लग गई। इससे खेत की मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस के पत्तों में आग लग गई। गेहूं की फसल तक आग फैलने से पहले उसको बुझा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
0000000000000000000000000000000000
आंधी-बारिश से टूटे 50 खंभे, बिजली आपूर्ति प्रभावितआंवला। आंधी-बारिश से किसान परेशान हैं। गेहूं की कटाई के सीजन में उनको परेशानी हो रही है। शनिवार देर शाम आंधी-बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि आंवला ग्रामीण, मनपुरा, मिर्जापुर, बल्लिया बिजली घर के अंतर्गत आने वाले गांवों में 50 पोल टूट गए। रविवार को मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। आईओसीएल डिपो को जाने वाली लाइन के पोल टूट गए। गेंहू की कटाई के कारण किसानों ने बिजली निगम की टीम को ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य सामान लेकर खेत से गुजरने नहीं दिया। इस लिए डिपो की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। संवाद
00000000000000000000000000000000000000
लाइन में ब्रेकडाउन से बिजली आपूर्ति बाधितसिरौली। सिरौली की आपूर्ति के लिए आने वाली 33 केवी लाइन में आंधी-बारिश के कारण ब्रेकडाउन हो गया। बिजली निगम के कर्मचारियों को मऊ चंदपुर के पास लाइन में फॉल्ट मिला। उसकी मरम्मत के बाद शनिवार रात 3:00 बजे आपूर्ति बहाल हुई। स्थानीय स्तर पर भी फॉल्ट होने से आधी आबादी को बिजली आपूर्ति नहीं मिली। जहां आपूर्ति मिली तो वहां ट्रिपिंग होती रही। लोगों को बिजली-पानी का संकट झेलना पड़ा। बिजली निगम में कर्मचारी अनिल पांडे ने बताया कि आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। संवाद