फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hadsa

यूपी 112 सूचना नहीं देती तो हो सकता था बड़ा हादसा

Mon, 11 Nov 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
hadsa

श्यामगंज पुल के पास फायर ब्रिगेड टीम ने तीन घंटे में आग पर पाया काबू

विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज पुल के पास बारादरी थाने के सामने रविवार सुबह कबाड़ गोदाम और टाल में भड़की आग और विकराल होकर आसपास की टालों को जद् में ले सकती थी पर यूपी 112 की सजगता से बड़ा हादसा टल गया।
सुबह जब टाल और कबाड़ गोदाम में आग लगी तो बारादरी थाने से निकली यूपी 112 पुलिस की गाड़ी में बैठे स्टाफ ने इसे देखा। उन्होंने तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। 10 मिनट में ही एफएसओ रवीश चंद्र, टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। यहां बता दें कि पास में ही रेलवे की जमीन पर ईट पजाया चौराहा तक कई टाल हैं। इनमें लकड़ी का बड़ा भंडार रहता है। थोड़ी ही दूर पर श्यामगंज ओवरब्रिज है। अगर यूपी 112 पुलिस समय से आग भड़कने की सूचना नहीं देती तो स्थिति काफी भयावह हो सकती थी। समय से जानकारी मिलने के कारण फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया और थोड़ी से सजगता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


अग्निशमन उपकरण नहीं
यहां टाल वालों और कबाड़ गोदाम मालिकों के पास अग्निशमन उपकरण नहीं हैं। जल संचयन या आग लगने पर बचाव की कोई अन्य व्यवस्था भी नहीं है। एफएसओ के मुताबिक वह उच्चाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजाज नगर गौंटिया में भी लगी आग
गौंटिया निवासी मुलायम सिंह किसान हैं। साबरी मस्जिद के पास स्थित उनके घर में रविवार शाम सात बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बस्ती में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मदद को दौड़े और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही आग बुझा ली। इस हादसे में मुलायम सिंह का काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed