फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gyan Buddha stood first in cycle race

Bareilly News: साइकिल रेस में ज्ञान बुद्ध प्रथम स्थान पर

Wed, 11 Dec 2024 05:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Gyan Buddha stood first in cycle race
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की ओर से 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

इसमें साइकिल रेस में ज्ञान बुद्ध पाल प्रथम, विशाल द्वितीय व हृदेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर डाॅ. गौतम, द्वितीय पर दीपक वर्मा, तृतीय स्थान पर मोहित मीणा रहीं।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में डॉ. गौतम ने पहला, प्रदीप ने दूसरा व मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर छात्राओं में पहले स्थान पर प्रेरणा, दूसरे पर चंदना एमएस व तीसरे पर तनीषा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में डॉ. गौतम प्रथम, एल विलसन द्वितीय व प्रदीप दीवान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं स्टाफ वर्ग में सबापति एन ने पहला, नैमिष मिश्रा ने द्वितीय व आदित्य कौशिक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
छात्रा वर्ग 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय व श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता छात्र टीम बनाम स्टाफ टीम के मध्य खेला गया। इसमें छात्र टीम विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता के स्टाफ व छात्रों के मध्य हुए मुकाबले में छात्र वर्ग विजेता रहा। संस्थान निदेशक डाॅ. त्रिवेणी दत्त ने कबड्डी व किक्रेट के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इसके साथ ही बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्टाफ टीम को हराकर छात्र टीम विजेता रही। बैंडमिंटन प्रतियोगिता स्टाफ वर्ग में डाॅ. अभिषेक, डाॅ. सागर, डाॅ. एके पांडे, सचिन पाल, प्रभात विजेता रहे। स्टाफ बैंडमिंटन एकल प्रतियोगिता में सचिन पाल, प्रभात विनर रहे। छात्रों के लिए लंबी कूद में डाॅ. एल विलसन प्रथम, डाॅ. गौतम द्वितीय व प्रज्जवल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक में नितेश पहले, एल विलसन दूसरे व महेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में विरेश्वर प्रथम, गौरव द्वितीय व नीतेश एचएम ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में डाॅ. फागेंद्र पाल सिंह व डॉ. नरेश चंद्र शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed