फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gush on handpumps, youth falls, corona infected

हैंडपंप पर गश खाकर गिरा युवक तो मचा कोरोना संक्रमित को हल्ला

Fri, 08 May 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gush on handpumps, youth falls, corona infected
कोरोना वायरस के बाद खेल जगत - फोटो : अमर उजाला

जांच में मलेरिया की हुई पुष्टि, नगर पंचायत कर्मियों ने सैनिटाइज कर हैंडपंप को किया सील
विज्ञापन

लोगों के उपयोग करने पर लगाई पाबंदी, चेतावनी बोर्ड लगाया

फतेहगंज पूर्वी। हैंडपंप पर पानी पीने गया युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे खांसी और तेज बुखार होने से युवक के कोरोना संक्रमित होने का हल्ला मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव दिवाकर को दी। उन्होंने एक पैथलॉजी लैब से उसकी जांच कराई तो उसे मलेरिया होने की पुष्टि हुई। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने नगर पंचायत की टीम को बुलाकर हैंडपंप के आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया। साथ ही हैंडपंप को सील करा दिया। वहां चेतावनी लिखा एक बोर्ड लगाकर लोगों से हैंडपंप का प्रयोग न करने को कहा।

बृहस्पतिवार दोपहर फतेहगंज पूर्वी स्टेशन रोड स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर एक युवक इलाज कराने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को तेज बुखार था। उसे खांसी भी आ रही थी। वह पानी पीने वहां लगे हैंडपंप पर पहुंचा तो अचानक उल्टी करने के बाद गश खाकर गिर गया। युवक के बेहोश होने पर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने कोरोना संक्रमित का हल्ला मचाते हुए जानकारी केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव दिवाकर को दी तो वह भी सहम गए। उन्होंने तुरंत ही युवक को पास में ही स्थित एक पैथोलॉजी लैब भेजा। मामले की जानकारी नगर पंचायत अधिकारियों को दी। इसके बाद ईओ रतन पांडे नगर पंचायत की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हैंडपंप के आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया गया। हैंडपंप पर खतरे की चेतावनी लिखकर दोनों ओर बोर्ड लटका दिया गया। उन्होंने लोगों से हैंडपंप को प्रयोग न करने की चेतावनी दी। जांच रिपोर्ट आने पर युवक को मलेरिया की पुष्टि हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद युवक को दवा देकर घर भेज दिया गया7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed