{"_id":"6a9bac5b8da52cea290b5533","slug":"gst-evasion-worth-rs-87-lakh-unearthed-in-bareilly-two-accused-arrested-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म के जरिये धोखाधड़ी: बरेली में 87 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फर्म के जरिये धोखाधड़ी: बरेली में 87 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Sep 2026 11:15 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:15 AM IST
सार
प्रेमनगर थाना पुलिस ने 87.04 लाख रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी फर्म के जरिये बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट पास-ऑन कर यह धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
जीएसटी चोरी के आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में प्रेमनगर थाना पुलिस ने फर्जी फर्म के माध्यम से 87.04 लाख रुपये जीएसटी चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास-ऑन कर यह धोखाधड़ी की थी। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ने एक मार्च को प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पीएस ट्रेडर्स नामक फर्जी फर्म के जरिये धोखाधड़ी का आरोप था। आरोपियों ने फर्जी नाम-पते पर व्यापार स्थल दिखाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के फर्जी बिल तैयार किए। इसके बाद उन्होंने बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट पास-ऑन कर जीएसटी विभाग को कुल 87,04,603.44 रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन
आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर चौराहे से पुष्पेंद्र और ओम सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुष्पेंद्र फरीदपुर के चौडेरा रमपुरा रतन गांव का निवासी है। ओम सिंह क्योलड़िया के जवेदा जवेदी गांव का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने परिवार की जीविका चलाने के लिए यह कार्य किया।
विज्ञापन