फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST collection gains momentum; revenue rises by 13.67%.

Bareilly News: जीएसटी संग्रह ने पकड़ी रफ्तार, 13.67% बढ़ा राजस्व

Thu, 02 Jul 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
GST collection gains momentum; revenue rises by 13.67%.
बरेली। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बरेली जोन के जीएसटी संग्रह में उछाल आया है। जून में 163.37 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ जो पिछले वित्त वर्ष के जून में 143.73 करोड़ रुपये से 13.67% अधिक है। पहली तिमाही के संग्रह में भी 13.43 फीसदी बढ़त हुई है।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एनएल सोनी के मुताबिक, जून में बरेली जोन का राजस्व लक्ष्य 289.32 करोड़ के सापेक्ष 56.47% वसूली हुई। पहली तिमाही के लिए निर्धारित लक्ष्य 949.43 करोड़ के मुकाबले 58.59% संग्रह हुआ। तीनों प्रशासनिक इकाइयों में शाहजहांपुर में जून में 64.45 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ जो बीते वर्ष की तुलना में 29.05 फीसदी अधिक है। पहली तिमाही में यहां 212.13 करोड़ कर संग्रह हुआ जो 20.48 फीसदी अधिक है। बरेली में जून में 52.28 करोड़ कर संग्रह हुआ जो बीते वर्ष से 7.81 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन

अप्रैल से जून तक बरेली में 196.77 करोड़ कर संग्रह हुआ जो बीते वर्ष जून से 10.30 फीसदी अधिक है। काॅरपोरेट सर्किल बरेली ने स्थिर वृद्धि दर्ज की है। जून में 46.64 करोड़ राजस्व मिला जो बीते वर्ष से 2.98 फीसदी अधिक है। पहली तिमाही में 8.41 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक हलचल का प्रभाव नहीं
वित्तीय सलाहकार सीए अरविंद कुमार सिंह के मुताबिक, फरवरी से मई तक पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात रहे। जून में अमेरिका और ईरान के बीच के समझौता हुआ। हालांकि, युद्ध की परिस्थितियों और विराम का भारत के उपभोक्ताओं पर खास असर नहीं पड़ा। औद्योगिक गतिविधि और उत्पादन प्रभावित हुए, लेकिन प्रतिस्पर्धा के चलते कीमतों में आंशिक बढ़त हुई। दैनिक उपभोग की सामग्री समेत कार, एसी, गहने भी बिके। इसकी पुष्टि जीएसटी संग्रह के आंकड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed