फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GRP became active after the rape incident, drug addicts disappeared from the outer areas of junction and city station

Bareilly News: दुष्कर्म की घटना के बाद सक्रिय हुई जीआरपी, जंक्शन व सिटी स्टेशन के आउटर से नशेड़ी गायब

Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
GRP became active after the rape incident, drug addicts disappeared from the outer areas of junction and city station
बरेली। परिवार के साथ पूर्णागिरी से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर हुई दरिंदगी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जंक्शन से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक के आउटर से नशेड़ी गायब हो गए हैं। जीआरपी की टीम लगातार गश्ती कर रही है।
विज्ञापन

एटा की किशाेरी के साथ बरेली में हुई खौफनाक वारदात के बाद जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जीआरपी के लिए आरोपी को पकड़ना चुनौती बना हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि मढ़ीनाथ पुल और रेलवे लाइन के बीच बने चबूतरे पर रात भर बैठने वाले नशेड़ियों में से किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की घटना के बाद जीआरपी इस क्षेत्र में लगातार सिविल पुलिस के साथ कांबिंग कर रही है। इसलिए नशेड़ी वहां से फरार हो गए हैं। उधर अंधेरा है, इसलिए लूट जैसी घटनाएं भी होती हैं। संवाद
विज्ञापन


बातचीत
- नशेड़ियों का अड्ढा है पीपल का पेड़
- मढ़ीनाथ और चौपुला के बीच पीपल के पेड़ के नीचे नशेड़ियों का अड्ढा है। शाम होते ही नशेड़ी पहुंच जाते हैं और घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहां अंजान व्यक्ति का अकेले जाना ठीक नहीं है। हमें भी अब डर लगने लगा है। - महिपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


- रेल प्रशासन यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करना चाहिए। पुलिस को ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटना चाहिए। अंधेरे में खुराफाती लोग फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे तो आस-पास के लोगों के घरों पर भी खतरा बना रहता है। - अरुण कुमार शर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed