Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom got upset before the wedding created ruckus when his friends did not get breakfast in baraat

बरात में नाश्ते को लेकर हंगामा: पहले रूठा दूल्हा, फिर दुल्हन हुई नाराज, रातभर पंचायत... सुबह हुआ ये फैसला

Fri, 06 Jun 2025 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 06:29 PM IST
सार

बरेली के गुलड़िया क्षेत्र में बदायूं के कुंवरगांव से आई बरात में रातभर हंगामा हुआ। दोस्तों को नाश्ता न मिलने पर दूल्हा रूठ गया। उसने हंगामा कर दिया। उसकी हरकत से दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
groom got upset before the wedding created ruckus when his friends did not get breakfast in baraat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के गुलड़िया क्षेत्र में बरात में दोस्तों को नाश्ता नहीं मिला तो दूल्हा रूठ गया। उसने बरात में बवाल खड़ा कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों से गाली गलौज कर दी। इसको लेकर बराती और घरातियों में हाथापाई की नौबत तक आ गई। यह देखकर दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो रात से लेकर सुबह तक कई घंटे की पंचायत के बाद फेरे हो सके।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम को सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी थी। बरात बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र से आई थी। बताते हैं कि रात करीब 10 बजे दूल्हा की बरात चढ़ रही थी। बराती नाश्ता करने चले गए। दूल्हे के तमाम दोस्त साथ में चल रहे थे। बरात चढ़ने के बाद दूल्हे के दोस्त खाने वाले पंडाल में पहुंचे तो नाश्ता गायब था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से निकाह के लिए बना फर्जी इंस्पेक्टर, नौकरी पर नहीं गया तो खुला शहजाद का भेद, बीवी ने भिजवाया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखकर दूल्हे के दोस्त भड़क गए। उन्होंने दूल्हे से नाराजगी जाहिर करते हुए बरात से जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दूल्हा भड़क गया और पंडाल में ही लड़की पक्ष के लोगों को गालियां देने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत पहुंच गई। इसकी खबर जब दुल्हन को हुई तो उसने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया। इससे मामला और बिगड़ गया। बरातियों में खलबली मच गई। लड़की पक्ष ने तुरंत हिसाब कर बरात वापस ले जाने की बात कही। फिर क्या जनमासे में सन्नाटा पसर गया।

Trending Videos

किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी
इसी दौरान किसी ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा समेत उसके कई साथियों को चौकी बड़गांव ले आई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक चौकी में पंचायत होती रही। बाद में दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों की इज्जत का हवाला देकर मामले को सुलझा दिया। इसके बाद लगभग दस बजे के बाद फेरे होने के बाद लड़की को विदा कर दिया गया।

चौकी प्रभारी बड़ागांव राजेश रावत ने कहा कि मुगलपुर गांव में आई बरात में दूल्हे के दोस्तों को नाश्ता मिलने के कारण बवाल हो गया। दोनों पक्ष चौकी आए थे। सुबह को मामला निपटा लिया गया। फेरों के बाद लड़की को विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed