फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   grm school

स्कूल के गलत मेसेज ने फैलाया भ्रम.. बेटियों वाले अभिभावकों का निकला ‘दम’

Sun, 28 Jul 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
grm school
बरेली। कॉन्वेंट स्कूल के एक गलत मेसेज ने शुक्रवार को सैकड़ों अभिभावकों में हड़कंप मचा दिया। इन अभिभावकों के मोबाइल पर स्कूल से मेसेज पहुंचा था, ‘डियर पेरेंट्स, योर वार्ड इज अबसेंट टुडे, काइंडली मेंटेन इट रेगुलरली’ यानी आज आपका बच्चा स्कूल नहीं आया, कृपया उसकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस मेसेज ने यूं तो सभी अभिभावक तनाव में आ गए लेकिन बेटियों वाले अभिभावकों की हालत कुछ ज्यादा खराब हो गई। बच्चों से पूछताछ में दिमाग खपाने के साथ तमाम अभिभावक स्कूल भी पहुंच गए। वहां जाकर जब यह पता लगा कि यह गलत मेसेज किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उन तक पहुंचा है तब कहीं उनकी जान में जान आई। स्कूल प्रशासन ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए सभी अभिभावकों को दोबारा मेसेज भेजकर चूक के लिए क्षमा मांगी।
विज्ञापन

सावन के चलते सोमवार को जीआरएम स्कूल की दोनों शाखाओं में अवकाश रहेगा। इसके चलते ही शनिवार को नैनीताल रोड शाखा के अभिभावकों को इस छुट्टी का मेसेज भेजा गया। मगर इस मेसेज में ही नीचे की ओर एक अन्य मेसेज भी जुड़ा था, जिसमें लिखा था- ‘डियर पेरेंट्स, योर वार्ड इज अबसेंट टुडे, काइंडली मेंटेन इट रेगुलरली’। यह मेसेज देखकर अभिभावकों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग अपने बच्चों को स्वयं स्कूल छोड़कर आए थे, फिर भी यह मेसेज देखकर असमंजस में पड़ गए। मगर सबसे ज्यादा तनाव में बेटी वाले और वे अभिभावक थे, जिनके बच्चे स्वयं स्कूल जाते हैं। स्कूल के मेसेज को गंभीरता से लेकर किसी अभिभावक ने स्कूल को फोन लगाया तो कुछ अपने सारे काम-धंधे छोड़कर बदहवास होकर स्कूल पहुंच गए। मगर वहां जाकर पता लगा कि यह चूक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई है।
विज्ञापन


स्कूल ने मांगी माफी
जीआरएम के प्रबंधक राजेश जौली ने बताया तकनीकी गड़बड़ी के चलते छुट्टी के साथ ही अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों को भेजा जाने वाला मेसेज भी साथ में चला गया था। मगर जानकारी होते ही सिस्टम को सही कराया गया है, ताकि भविष्य में चूक न हो। सभी अभिभावकों को मेसेज भेजकर माफी मांग ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed