{"_id":"6789759079e35ab40903f0d7","slug":"greater-bareilly-34-hectares-of-land-will-be-acquired-for-rs-178-crore-bareilly-news-c-4-bly1034-562345-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रेटर बरेली... 178 करोड़ से होगा 34 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रेटर बरेली... 178 करोड़ से होगा 34 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण
विज्ञापन
बरेली। ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना के लिए भूखंड आवंटन शुरू हो गया था। सेक्टर तीन और चार में 329 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इसी के साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज हुई है। अभी 34 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके लिए भू-अर्जन अधिनियम के तहत अधिसूचना पहली जनवरी को ही जारी हो चुकी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इसके लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को 178 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी है।
अधिसूचना में आपत्तियों के निस्तारण के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है। यह अवधि पूरी होने के बाद आपत्तियों का निस्तारण होगा। निस्तारण होने के बाद डीएम सर्किल रेट के हिसाब चार गुना मुआवजा भू-स्वामियों को दिया जाएगा। अगर कोई अड़चन नहीं आई तो मार्च तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। साथ ही, आवासीय योजना के स्थलीय विकास का काम भी पूरा हो सकेगा।
--
ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के लिए अवशेष जमीन का अधिग्रहण पूरा होते ही स्थल विकास का काम पूरा कराया जाएगा। आवासीय योजना धरातल पर आकार लेने लगेगी। - योगेंद्र कुमार, सचिव बरेली विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
सेक्टर एक और दो में स्थल विकास समय से पहले होगा पूरा
ग्रेटर बरेली के सेक्टर एक और दो में स्थल विकास के कार्य अंतिम दौर में हैं। बीडीए के अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि सीवर, सड़क पानी और बिजली लाइनों के काम अंतिम दौर में हैं। सेक्टर तीन और चार में काम शुरू हो गए हैं। एक सेक्टर के स्थल विकास में तीस से पैंतीस करोड़ रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। वैसे तो स्थल विकास मार्च 2026 तक पूरा होना है, लेकिन इससे पहले ही काम हो जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो