{"_id":"692618a249afd713160a44dd","slug":"grant-will-be-given-for-setting-up-a-food-processing-unit-bareilly-news-c-4-vns1074-773527-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
बरेली। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक हुई। मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अन्सिल सिन्हा ने फूड प्रोसेसिंग विभाग की नीतियों, योजनाओं और इंडस्ट्री लगाने पर दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सीए अभिषेक सिंह भी उपयोगी बातें बताईं।
उन्होंने बताया कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए 3000 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध है। केंद्र सरकार ने 14 नवंबर से उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग को अलग-अलग कर दिया है। यह संकेत भी दिया है कि राज्यों में इस विभाग का अलग मंत्रालय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई योजना के तहत कोई भी नई मशीन लगाने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान उपलब्ध है।
उन्होंने अगर किसी उपक्रम में महिला उद्यमी की सहभागिता 75 फीसदी से अधिक है तो 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाने पर डेवलपमेंट अथॉरिटी के शुल्क में 75 फीसदी छूट दी जाएगी। बैठक में चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, विमल रिवाड़ी, तनुज भसीन, सलिल बंसल, मनोज पंजाबी आदि मौजूद रहे। संवाद