Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Graduation Exam: Today is the last chance to fill the form, after this you will have to shell out money.

स्नातक परीक्षा : फाॅर्म भरने का आखिरी मौका आज, इसके बाद ढीली करनी होगी जेब

Sat, 02 Dec 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Graduation Exam: Today is the last chance to fill the form, after this you will have to shell out money.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी दो दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद तीन व चार दिसंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए व बीएससी-गृह विज्ञान के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा के फॉर्म विवि के पोर्टल पर छह नवंबर से भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी गई है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने व फॉर्म विभाग में जमा करने की आखिरी तारीख तीन दिसंबर है। कॉलेज की ओर से चार दिसंबर तक सत्यापन किया जाएगा। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ तीन और चार दिसंबर को भी परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा करने व फॉर्म कॉलेज में जमा करने की आखिरी तिथि पांच दिसंबर है। कॉलेज छह दिसंबर तक फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य और बैक परीक्षा का शेड्यूल जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य और विषम सेमेस्टर की बैक परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी किया गया है। प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 20 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed