फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grabbed money and tablet by sending obscene photos of two sisters

Bareilly News: दो बहनों के अश्लील फोटो भेजकर रुपये और टैबलेट हड़पा

Sat, 01 Jul 2023 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Grabbed money and tablet by sending obscene photos of two sisters
भोजीपुरा (बरेली)। दूसरे समुदाय के युवक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दो बेटियों का टैबलेट सही करने के बहाने उनके फोटो व वीडियो एडिट कर अश्लील बना दिए। फिर उनसे ठगी करता रहा। एक बहन की शादी होने पर उसकी जेठानी को उसके एडिट फोटो भेज दिए। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत की तो भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट करा दी गई।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दो बेटियों के साथ एक युवक काफी समय से खुराफात कर रहा था। करीब डेढ़ साल पहले वह इनके संपर्क में आया था और कहा था कि वह उनका खराब टैबलेट सही कर देगा। पढ़ाई कर रही छोटी बहन ने उसे टैबलेट सही करने को दिया तो उसने टैबलेट में से दूसरी बहन के फोटो व वीडियो निकाल लिए। फिर दोनों बहनों के फोटो एडिट करके उन्हें भेजे और बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन

युवक ने कहा कि दस हजार रुपये और टैबलेट नहीं दिया तो वीडियो को एडिट कर वायरल कर देगा। लड़कियां डर गईं और उसे रुपये व टैबलेट दे दिया। इसके बाद भी युवक ने एडिट वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि वह युवक अलग-अलग नंबरों से दोनों बहनों को व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेज रहा था और विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस बीच बड़ी बहन की शादी हो गई। आरोपी ने एडिट वीडियो व फोटो उसकी जेठानी के नंबर पर भेजकर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बहनों ने 1076 व 1090 नंबर पर कॉल करके समस्या बताई, लेकिन कोई कार्रवई नहीं हुई। लड़कियां अपनी मां के साथ 28 जून को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलीं और युवक की लगातार बढ़ती हरकतों के बारे में बताया। एसएसपी ने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार को भोजीपुरा थाने में अज्ञात के तौर पर मोबाइल नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी शाही क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय का युवक बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed