फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GP Academy advanced to the next round

Bareilly News: जीपी एकेडमी ने अगले दौर में किया प्रवेश

Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
GP Academy advanced to the next round
बरेली। आगरा पब्लिक स्कूल, आगरा के खेल मैदान पर आयोजित अंडर-12 जूनियर क्रिकेट लीग में जीपी क्रिकेट एकेडमी ने अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जीपी एकेडमी का सामना बोस्टन क्रिकेट एकेडमी से हुआ। बोस्टन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी तो की, लेकिन जीपी एकेडमी के गेंदबाजों के आगे उनके बल्लेबाज बेबस नजर आए। पूरी टीम महज 100 रनों पर सिमट गई, जिसमें देव सिंह ने 64 रन बनाए। जीपी एकेडमी के गेंदबाज आकर्ष पटेल ने मात्र चार रन देकर पांच विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपी एकेडमी ने अभिनव राठौर के 54 रनों की अर्धशतकीय पारी और उत्कर्ष की आक्रामक बल्लेबाजी की मदद से केवल 15.4 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। अभिनव राठौर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


दूसरे मैच में जीपी क्रिकेट एकेडमी ने एकलव्य क्रिकेट एकेडमी को 66 रनों के भारी अंतर से धूल चटा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीपी एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। नभ तुशियार ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। एकलव्य एकेडमी की टीम 142 रनों पर ही ढेर हो गई। नभ तुशियार ने चार विकेट अपने नाम किए, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed