{"_id":"648b6d84d20bce24970f0c17","slug":"government-working-for-every-class-santosh-gangwar-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-41-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग के लिए काम कर रही सरकार: संतोष गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग के लिए काम कर रही सरकार: संतोष गंगवार
Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/शीशगढ़। नवाबगंज और शीशगढ़ में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं गईं। नवाबगंज के आदर्श महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम में सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार की आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना से बड़ा वर्क लाभान्वित हुआ है।
सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। रविंद्र सिंह राठौर, डॉक्टर एके गंगवार, रविशंकर गंगवार, विशाल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, लेखराज गंगवार, राकेश गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
शीशगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को सांसद संतोष गंगवार, विधायक डॉ. डीसी वर्मा और जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने संबोधित किया। पीएम किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना, पीएम आवास योजना, जन धन योजना आदि के बारे में लोगों को बताया गया। राम प्रकाश गुप्ता, रामअवतार मौर्य, प्रमोद देवल, बबलू भैया, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
भाजपा सरकार में हुआ देश का विकास
मीरगंज। केंद्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को मीरगंज से भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने प्रेस वार्ता कर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश के विकास को गति मिली है। देश आज तरक्की की राह पर है। समाज के हर वर्ग के लिये जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सौरभ पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद