फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government's intention towards farmers is not right: Tikait

किसानों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं : टिकैत

Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Government's intention towards farmers is not right: Tikait
Government's intention towards farmers is not right: Tikait
बरेली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमसे जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। अब किसानों से हमारा यही कहना है कि उनकी आय तो दोगुनी नहीं हुई, जो फसलें थीं, उसे भी छुट्टा पशु चट कर गए। अब जो कुछ बचा है, उसे आधे दाम में बेच दें और फिर जिसे मन करे, उसे वोट दे आएं।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की संयोजक समिति के सदस्य योगेंद्र यादव और हन्नान मुल्ला समेत पांच सदस्यीय दल के साथ आए राकेश टिकैत बुधवार को उपजा प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि हम गैर राजनीतिक लोग हैं। हम गांव-गांव जाकर किसानों की बात कर रहे हैं और करते रहेंगे। हमने किसानों से कहा है कि किसानों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

13 महीने चले आंदोलन को केंद्र सरकार ने जिन वादों के आधार पर खत्म कराया, उसमें से कोई वादा पूरा नहीं किया। किसान की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी लेकिन आज तक गन्ना भुगतान तक नहीं किया गया है। किसान अपना पैसा पाने को भटक रहा है। किसान समझदार है, उसे पता है कि कहां वोट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगाह किया, नोटा मत दबाना : राकेश टिकैत पूरे समय यूपी सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से यह भी कहा है कि नोटा मत दबाना। नोटा दबाने का मतलब सरकार को फायदा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। सरकार कह रही है कि अपराध कम हुआ है लेकिन हम कहते हैं कि अपराध कम नहीं हुआ, मुकदमे ही दर्ज नहीं किए जा रहे हैं।

किसान आंदोलन का नतीजा, अब हर दल के घोषणापत्र में किसान : राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के घोषणापत्र देखे और भाषण सुने हैं। खुशी है कि 13 महीने चले आंदोलन के बाद अब किसान और गांव को नेता घोषणापत्र में जगह दे रहे हैं। राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि आप भाजपा का विरोध कर रहे हैं। क्या विपक्षी दलों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम चला रहे हैं। इस पर उन्हाेंने कहा कि हमें फायदे और नुकसान का नहीं पता है लेकिन अगर किसी को नुकसान होगा तो जाहिर सी बात है कि फायदा भी किसी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed