{"_id":"695441443a4ba34f61006999","slug":"government-land-captured-tehsildar-arrived-to-investigate-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103684-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा, जांच करने पहुंचे तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जा, जांच करने पहुंचे तहसीलदार
विज्ञापन
एडवोकेट यूनिस अल्वी
नवाबगंज। ग्राम ज्योरामकरंदपुर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर हुए कब्जे की जांच के लिए मंगलवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ जमीन पर वर्ष 2013 में पट्टा किया गया था। पट्टा श्रेणी तीन के होने की वजह से इसे बाद में निरस्त कर दिया गया था। बाद में सांठगांठ कर अभिलेखों में हेराफेरी कर एक गाटा संख्या का रकबा भी बढ़ा लिया गया था। दो साल पहले ग्राम के दो लोगों ने तहसील दिवस में इस मामले की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने कब्जेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ही आरोपी का निधन हो गया और भूमि पर उनके पुत्रों ने कब्जा जमा लिया।
तहसीलदार ने बताया कि ग्राम समाज की इस भूमि पर कब्जे को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके साथ ही जो भी कर्मी, इसमें शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद