फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Govardhan Maharaj, the crown rests on your forehead.

Bareilly News: गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो

Sun, 03 Nov 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Maharaj, the crown rests on your forehead.
बरेली। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस दाैरान घरों और मंदिरों में गोवर्धन की स्थापना करके पूजा-अचर्ना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। कहीं प्रवचन तो कहीं भजन संकीर्तन और संगीत नृत्य के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शाम को घर-घर में गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो, गोवर्धन महाराज की जय के जयकारों के साथ उनकी परिक्रमा की गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में पंडित रमेश तिवारी और पंडित सुनील शास्त्री की ओर से विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान श्री हरि संकीर्तन मंडल ने मधुर भजनों का गायन किया। भजन कीर्तन की धुन पर भक्त थिरकते रहे। इस अवसर पर गिरिराज भगवान और ठाकुरजी की आरती की गई और उन्हें भोग अर्पित किया गया। समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, विनोद ग्रोवर, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




रॉयल लेडीज परिवार की ओर से शिव शक्ति पीठ पर भगवान गोवर्धन की पूजा की गई और अन्नकूट उत्सव में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरुनगला प्रभारी अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला, विपुल जैन, सीजीआरएफ के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान केएन सहगल , एसएस राठौर, केके अग्रवाल, सुबोध दीक्षित, एसएम सिंह, अशोक अग्रवाल, एनएस अग्रवाल, एससी आर्या, अमित, सुनील गुप्ता, मुनेन्द्र प्रताप, शरद गुप्ता, राजीव गौड़, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पर प्रकाश डाला



बरगद वाला मंदिर आलमगिरीगंज में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व के अवसर पर प्रवचन, भक्ति, संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रम हुए। उत्सव में पंडित श्याम मोहन शर्मा ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के पर्व पर प्रकाश डाला। अंत में भक्तों में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में आत्म प्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, साक्षी नारायण गर्ग, शिरीष गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश सिंघल, सुनीता रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।



बड़ी बमनपुरी स्थित श्री हनुमान मंदिर को गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम में राकेश शंखधार, पुष्पेंद्र वर्मा, अमित अरोरा, प्रभाकर शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, गिरिराज शंकर पाठक, सुनील मिश्रा,सचिन मेहरा, शिवम शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।


भगवान की सुंदर छवि और पोशाक रहीं आकर्षण का केंद्र
बड़ा बाग हनुमान मंदिर को फूलों और रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। युगल सरकार श्री सीताराम और हनुमान की सुंदर छवि और पोशाक भक्तों में आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने 56 भोग और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल महा आरती में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, नरेंद्र सेठी, निशांत अग्रवाल, मनोज पंजाबी, संजय अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।


अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
बरेली। बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित श्री नृसिंह मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत नृसिंह, भोलेनाथ, हनुमान जी, मां दुर्गा और गोवर्धन की पूजा-अर्चना से हुई। दोपहर को शुरू हुआ भंडारा शाम तक जारी रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष अग्रवाल, शरद मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, घासीराम अग्रवाल, त्रिलोकचंद अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रिंस, निक्की, राजीव शर्मा, प्रभाकर, नवीन शंखधार, मुकुंद जोशी, प्रभा पाराशरी, सुरभि पारशरी आदि का सहयोग रहा। इस दौरान मंदिर के अर्चक हरिश्वरनाथ पाराशरी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed