{"_id":"6a9493f566b56369dd01d15f","slug":"got-entangled-in-questions-ran-out-of-time-bareilly-news-c-4-bly1015-956670-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सवालों ने उलझाया, कम पड़ गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सवालों ने उलझाया, कम पड़ गया समय
Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पीजी परीक्षा का आयोजन रविवार को सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बने दो केंद्रों पर किया गया। ऑनलाइन परीक्षा सुबह नौ बजे दोपहर 12 बजे तक हुई।
जाम के चलते परीक्षा केंद्र पहुंचने में ही अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। परीक्षा का स्तर भी बेहद कठिन रहा। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कई प्रश्नों को उलझाऊ बताया।
अंडरपास पर जाम होने की वजह से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक से होकर गुजरना पड़ा। परीक्षा के लिए प्रवेश का समय 8:30 तक था। कई अभ्यर्थी अंतिम क्षणों तक केंद्र पहुंच पाए। जिले में कुल 1250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
केंद्र से बाहर आए डॉ. सार्थक अग्रवाल ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर कठिन था। हालांकि, अंदर से ज्यादा दिक्कत जाम के चलते बाहर आईं। डॉ. हार्दिक ने बताया कि परीक्षा का स्तर हर साल की तरह इस बार भी कठिन रहा। डॉ. पलक ने बताया कि कई सवाल उलझाऊ थे। इस वजह से समय कम पड़ गया। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था को लेकर भी वह नाराज दिखीं। दूर-दराज से बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावकों ने भी जाम को लेकर नाराजगी जताई।