फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons attacked the youth with knife FIR lodged against six accused in Bareilly

Bareilly News: सरेराह युवक पर चाकुओं से हमला, बीचबचाव करने वाले को भी किया घायल, छह लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 01 Mar 2025 06:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 06:39 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर में दबंगों ने शुक्रवार शाम एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे बचाने आए युवक को भी घायल कर दिया।

विज्ञापन
goons attacked the youth with knife FIR lodged against six accused in Bareilly
एसपी सिटी ने जाना घायलों का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सब्जी लेकर लौट रहे युवक पर शुक्रवार शाम चाकुओं से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर हमलावरों ने एक अन्य युवक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सुभाषनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपी हिरासत में लिए हैं।

विज्ञापन


श्याम सिंह मढ़ीनाथ मंदिर के पीछे किराये पर रहते हैं। उन्होंने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार शाम उनका पुत्र सोनू उर्फ विकास सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान देवेंद्र कश्यप, मिथुन, मनोज, सुरेश, भीमसेन और टैनी ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद गौरव ने बीचबचाव किया तो उसकी गर्दन पर भी चाकू चला दिया। भीड़ आई तो हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल 
घायल सोनू और गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने अस्पताल में जाकर घायल का हालचाल जाना, साथ ही उसके इलाज को लेकर डॉक्टर से बात की। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि जल्द गिरफ्तारी की जाए। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने भीमसेन और देवेंद्र को हिरासत में लिया है। देवेंद्र ने बताया कि सोनू ने 22 दिसंबर को उस पर हमला किया था। उसकी बुरी तरह पिटाई की थी, तब से वह सोनू से बदला लेने का मौका तलाश रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed