{"_id":"65ddb59b84b918efd20992d7","slug":"goon-entered-the-clinic-and-demanded-extortion-from-the-doctor-in-bareilly-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 'हर महीने रुपये देने होंगे, नहीं तो गोली मार दूंगा', बदमाश ने तमंचा दिखा डॉक्टर से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 'हर महीने रुपये देने होंगे, नहीं तो गोली मार दूंगा', बदमाश ने तमंचा दिखा डॉक्टर से मांगी रंगदारी
Tue, 27 Feb 2024 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:42 PM IST
सार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने क्लीनिक में घुसकर गुंडई की। बदमाश ने मेज पर तमंचा रखकर डॉक्टर को धमकाया और रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया में बदमाश तमंचा लेकर क्लीनिक में घुस गया। डॉक्टर से रंगदारी मांगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कादरी मस्जिद के पास रहने वाले डॉ. आबिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी की शाम को वह अपने क्लीनिक में बैठे थे। रात आठ बजे चक महमूद निवासी आरिफ गद्दी क्लीनिक में घुस आया। उनके सामने मेज पर तमंचा रखकर धमकाया तो मरीज डरकर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
क्लीनिक में तोड़फोड़ की
आरोपी ने धमकी दी कि अगर क्लीनिक चलाना है तो हर महीने रुपये देने होंगे, नहीं तो गोली मार दूंगा। आरिफ ने क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की। डॉक्टर की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरिफ को जेल भेज दिया।
इधर, डॉ. आबिद ने बताया कि सोमवार को वह एफआईआर की कॉपी लेने बारादरी थाने गए थे। वहां हवालात में बंद आरिफ ने धमकी दी कि कब तक जेल में बंद रखेगा, लौटकर तुझे देखता हूं। इससे डॉक्टर व उनका परिवार दहशत में है।