{"_id":"66d50dc85c397cdfe4003fe5","slug":"goodbye-bareillyjaireen-started-her-return-journey-by-attending-the-dargah-bareilly-news-c-4-lko1018-472096-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलविदा बरेली... दरगाह पर हाजिरी देकर जायरीन ने शुरू किया वापसी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलविदा बरेली... दरगाह पर हाजिरी देकर जायरीन ने शुरू किया वापसी का सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दरगाह प्रमुख, काजी-ए-हिंद व सज्जादानशीन से मुरीद हुए...कहा- अगले साल का रहेगा इंतजार
बरेली। उर्स-ए-रजवी पर देश-विदेश से आए जायरीन ने दरगाह पर हाजिरी देकर घर वापसी शुरू कर दी है। कई जायरीन ने दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां, काजी-ए-हिंद मुफ्ती असजद रजा खां और सज्जादानशीन अहसन मियां से मुलाकात कर नम आंखों से कहा कि अगले साल का इंतजार रहेगा। वहीं जायरीन अपने बुजुर्गाें से मुरीद भी हुए।
आला हजरत के तीन दिवसीय उर्स में देश-विदेश के जायरीन ने शिरकत की है। इसमें अधिकतर जायरीन शनिवार को कुल की रस्म अदा करने के बाद रवाना हो गए, तो देश के दूर-दराज इलाकों और विदेशों से आए जायरीन ने रविवार को बरेली से अलविदा कहा। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन अहसन मियां से मुलाकात की और मुरीद हुए। इसके साथ ही तहरीक तहफ्फुज-ए-सुन्नियत (टीटीएस) की टीम ने दरगाह पर गुलपोशी व फातिहा ख्वानी की। इस मौके पर राशिद अली खान,अजमल नूरी, शाहिद नूरी, हाजी जावेद खान, परवेज नूरी, औररंगजेब नूरी, ताहिर अल्वी, सय्यद फैजान, शान अहमद, तारिक सईद समेत बड़ी तादाद में टीटीएस के पदाधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे।
- जमीयतुर्रजा से भी जायरीन की वापसी शुरू
जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि रविवार को कुल की रस्म के बाद अकीदतमंदों की वापसी शुरू हो गई। अकीदतमंदों ने रवानगी से पहले काजी-ए-हिंद मुफ्ती असजद रजा कादरी (असजद मियां) से मुलाकात कर इजाजत ली। डॉ. मेहंदी हसन, हाफिज इकराम, शमीम अहमद, जफर बेग, मौलाना शम्स, मौलाना निजामुद्दीन, मोईन खान, कौसर अली आदि मौजूद रहे। संवाद