फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gola's family used to do hooliganism in the colony, there was a report

Bareilly News: कॉलोनी में गुंडागर्दी करता था गोला का परिवार, हुई थी रिपोर्ट

Mon, 05 Jun 2023 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gola's family used to do hooliganism in the colony, there was a report
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो गोला बंधुओं के पुराने कारनामे सामने आ रहे हैं। आरके गोला व उसके भाई का परिवार कुर्मांचल नगर की यमुना नगर कॉलोनी में रहता था। प्राइवेट गनर के साथ जाकर वे अक्सर पड़ोसियों पर रौब गांठते और धमकाते थे। मामले में एक महिला ने गोला पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी आरके गोला और उसके भाई एके गोला व परिवार की एक महिला से उनके पड़ोसी भी परेशान थे। आरके गोला तो सेटिंग में व्यस्त रहता था, लेकिन एके गोला अक्सर लक्जरी कारों के काफिले के साथ तेज रफ्तार में कॉलोनी के अंदर धमाचौकड़ी मचाता था। परिवार की महिला कॉलोनी के लोगों के साथ अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग गोला परिवार से इतना तंग थे कि कई घर बेचकर चले गए। एके गोला बंदूकधारियों के साथ घर में घुसकर कॉलोनी के लोगों को पीट देता था। उसके वाहन पर विधानसभा का पास लगा होने से कोई उसे रोकता नहीं था। कॉलोनी के लोगों ने कई बार इज्जतनगर थाने में शिकायत की पर गोला बंधुओं के रसूख के आगे उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाई अपने साथ दर्जनभर बंदूकधारी रखते थे। कॉलोनी के पार्क पर भी अवैध तरीके से कब्जा कर मनमानी करते थे। 2021 में एके गोला ने बंदूकधारियों के साथ एक पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की थी। इसमें पड़ोसी महिला और उनका बेटा घायल हो गए थे। मामले में एके गोला, उसके एक साथी और कई अज्ञात लोगों पर इज्जतनगर थाने में बलवा और घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

बदायूं के नेता के संरक्षण में जूनियर गोला, तलाश जारी
आरके गोला के जेल जाने के बाद पुलिस एके गोला की तलाश में जुटी है। उसके बदायूं के एक नेता के संरक्षण में होने की बात बताई जा रही है। ठगी के शिकार लोगों को उम्मीद है कि दोनों भाइयों के जेल जाने के बाद शायद किसी दबाव से उनकी रकम वापस मिल जाए। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि एके गोला व अन्य आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed