फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   God is the essence of creation

परमात्मा है सृष्टि का सार तत्व

Sat, 26 Aug 2023 04:33 PM IST
बरेली Published by: पवन चंद्रा Updated Sat, 26 Aug 2023 04:33 PM IST
सार

श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। 

विज्ञापन
God is the essence of creation
कथा व्यास शिवांगी लाड़ली - फोटो : कथा व्यास शिवांगी लाड़ली

विस्तार

बरेली। श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। यह विचार कथा व्यास शिवांगी लाड़ली ने श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन व्यक्त किए।आयोजन मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान स्थित मंदिर बाबा देवादास में हो रहा है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार छोड़ दिया।

विज्ञापन

शिवांगी ने कहा कि प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व केवल परमात्मा ही है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपना समय, साधन और सामर्थ बेकार करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है।

विज्ञापन

कथा व्यास बोलीं- वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज की कथा के मुख्य यजमान राजीव सक्सेना और रजनी रहे। आयोजकों में निधि अग्रवाल, मोहित अग्रवाल और चंदू ने बताया कि कथा रोजाना शाम छह बजे से रात 9:30 बजे तक सुनाई जा रही है। समापन 29 अगस्त को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed